-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

चम्पावत की एसओजी ने बरेली के नशा तस्कर को 35 लाख कीमत की114 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार ।

चम्पावत की एसओजी ने बरेली के नशा तस्कर को 35 लाख कीमत की114 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार ।

बरेली निवासी दानिश अली एवं उसकी पत्नी निशि खान ने टनकपुर में एक व्यक्ति को पहुंचाने के लिए दी गई थी हेरोइन की खेप।

राजीव कुमार सक्सेना ।

चम्पावत । पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद की एसओजी टीम ने टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ उत्तर प्रदेश के एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
       शुक्रवार को जनपद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने टनकपुर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ रेलवे स्टेशन टनकपुर के निकट बिचई–मनिहारगोठ क्षेत्र  में चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को 114 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया गया बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इस्लाम अंसारी पुत्र अब्दुल अंसारी, निवासी एजाजनगर, सैटेलाइट के पास, थाना बारादरी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे यह स्मैक मीरगंज, बरेली निवासी दानिश अली एवं उसकी पत्नी निशि खान द्वारा टनकपुर में एक व्यक्ति को पहुंचाने के लिए दी गई थी। पूछताछ में यह भी बताया गया कि उक्त दंपति कुरियर सेवा का कार्य करता है और आरोपी उनके कुरियर से संबंधित सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाता है। टीम ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली टनकपुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत एवं एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, उप निरीक्षक कुशल नगरकोटी, मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह, तपेंद्र जोशी, नासिर हुसैन, सिपाही उमेश राज, कुलदीप सिंह, सूरज कुमार शामिल हैं।


0 Response to "चम्पावत की एसओजी ने बरेली के नशा तस्कर को 35 लाख कीमत की114 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article