-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने दो नेपाली मूल के युवको स्मैक के साथ किया गिरफ्तार ।

नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने दो नेपाली मूल के युवको स्मैक के साथ किया गिरफ्तार ।

नानकमत्ता। जनपद उधमसिंहनगर नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाये‌ जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेपाली मूल‌ के दो लोगों को भारी मात्रा स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

              शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह ‌बिष्ट के नेतृत्व में प्रतापपुर चौकी पुलिस ने दो लोगों को भारी मात्रा में स्मैक के साथ गिरफ्तार किया हैं,पूछताछ में दोनों आरोपियो ने अपना नाम ललित जोशी पुत्र पुष्पराम जोशी निवासी नगरपालिका बेदकोट औढा नं0 08 थाना महेन्द्रनगर जिला कंचनपूर (नेपाल) बताया जिसके कब्जे से 04.55 ग्राम स्मैक तथा दुसरे ने अपना नाम दीपेन्द्र जोशी पुत्र पदमराज जोशी निवासी नगरपालिका भीनापा ओढा नं0 06 थाना महेन्द्रनगर जिला कंचनपूर (नेपाल) जिसके कब्जे से  04.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। दोनों आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक  मोटर साईकिल UK03D- 3155 भी बरामद ‌की है। दोनों आरोपियो के विरुद्ध धारा 8/21/60 में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया की पकडे गये दोनों तस्कर नेपाल मूल के हैं। पकडने वाली पुलिस ‌टीम में प्रभारी निरीक्षक  शंकर सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक राजेन्द्र पंत, मुख्य आरक्षी रघुनाथ गोस्वामी, सिपाही दिनेश चन्द्र,श्याम सिंह थापा शामिल हैं।

0 Response to "नानकमत्ता । कोतवाली पुलिस ने दो नेपाली मूल के युवको स्मैक के साथ किया गिरफ्तार । "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article