-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

सितारगंज । एस एम पब्लिक स्कूल के आरव सिंह चौहान का योगा और यशदीप सिंह राणा का वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ।

सितारगंज । एस एम पब्लिक स्कूल के आरव सिंह चौहान का योगा और यशदीप सिंह राणा का वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ।

राजीव कुमार सक्सेना

सितारगंज। शहर के एसएम पब्लिक स्कूल,  के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र आरव सिंह चौहान और यशदीप सिंह राणा का उच्च स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।आरव सिंह चौहान का चयन सीबीएसई क्लस्टर के अंतर्गत आयोजित होने वाली योगा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह कुरुक्षेत्र, हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।वहीं यशदीप सिंह राणा का चयन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह देहरादून में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद भट्ट, उप-प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल, प्रधानाचार्य डॉ. मनिंदर सिंह गुलाटी, उप-प्रधानाचार्य तेज सिंह जीना सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

0 Response to "सितारगंज । एस एम पब्लिक स्कूल के आरव सिंह चौहान का योगा और यशदीप सिंह राणा का वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article