नानकमत्ता । सीएम धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता सहिब दरबार में शीश नवाया, किया श्रमदान :, दिया स्वच्छता का संदेश ।
सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित होकर किया श्रमदान।
राजीव कुमार सक्सेना।
नानकमत्ता । सोमवार की सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता सहिब में शीश बनाया, उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रमदान किया।
इस मौके पर सीएम धामी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रदेश भर में प्रारंभ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा, जनभागीदारी, संवाद और नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है, ऐसे में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के साथ ही बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। यहा गुरुद्वारा साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के द्वारा चित्र प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य , भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुरुद्वारा प्रबन्धन कमेटी के मेनेजर रणजीत सिंह राणा, गुरवन्त सिंह सोनी, उमेश अग्रवाल,एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

0 Response to "नानकमत्ता । सीएम धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता सहिब दरबार में शीश नवाया, किया श्रमदान :, दिया स्वच्छता का संदेश ।"
एक टिप्पणी भेजें