सितारगंज । कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त दो चोरों को सात चोरी की वाइको के साथ किया गिरफ्तार ।
आरोपियो के विरुद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई आपराधिक अभियोग ।
राजीव कुमार सक्सेना
सितारगंज । मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सितारगंज क्षेत्र के अलग-अलग स्थान से चोरी की गई मोटरसाइकिलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चलान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस को सत्यजीत मंडल पुत्र अजीत मंडल, निवासी निर्मलनगर, अपनी पत्नी को रूटीन चेकअप हेतु सक्सेना नर्सिंग होम, सितारगंज लेकर आया था जिसने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK06AH2843 को नर्सिंग होम के सामने खड़ा किया गया था। वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके पर नहीं मिली, वहीं मनोज कुमार पुत्र नारायण, निवासी वार्ड नं0-06, अपनी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP26X4051 से यूको बैंक शाखा सितारगंज अपने खाते का चेक कराने आया मोटरसाइकिल बैंक के बाहर खड़ी कर अंदर गए और वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। बीती 3 अक्टूबर 2026 को ग्राम बगनेरा, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत निवासी अनिकेत पुत्र रमेश कुमार, अपनी काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UK06AQ2307 से श्रीराम इलेक्ट्रॉनिक्स, चौधरी मार्केट, सितारगंज के पास गए थे। मोटरसाइकिल दुकान के बाहर खड़ी कर अंदर गए और वापस आने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। पुलिस ने अलग-अलग स्थान से चोरी गई मोटरसाइकिलों की पीड़ितों द्वारा लिखी गई तहरीर के आधार अज्ञातों के विरुद्ध धारा 488/2026 एवं 489/2026, धारा 303(2) बीएन एस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। सितारगंज क्षेत्र से सिलसिलेवार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा घटनाओं के अनावरण एवं चोरों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सूरखी नदी पुल की ओर घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ पर दोनों ने अपना नाम रोहित ढाली पुत्र समीर ढाली, निवासी निर्मलनगर, शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर,व इन्द्रजीत बढ़ई पुत्र सुशील बढ़ई, निवासी ग्राम राजनगर, शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज, जनपद ऊधम सिंहनगर बताया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने सात चोरी गयी मोटरसाइकिलो को बरामदब किया है। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियो के विरुद्ध धारा 303(2)/317(2) बीएन एस के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। पकडने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जावेद मलिक, उप निरीक्षक जगदीश चन्द्र तिवारी, उप निरीक्षक जगत शाही, उप निरीक्षक प्रेम सिंह, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, कुन्दन सिंह जगदीश कोठियाल मनोज ग्वाल, सिपाही कृष्ण चंद्र शामिल हैं।
0 Response to "सितारगंज । कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त दो चोरों को सात चोरी की वाइको के साथ किया गिरफ्तार । "
एक टिप्पणी भेजें