-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । सिद्धा में न्याय पंचायत स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

नानकमत्ता । सिद्धा में न्याय पंचायत स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक समझ, तार्किक क्षमता एवं रचनात्मकता का विकास करना ।

नानकमत्ता। नगर के समीपवर्तीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिद्धा में न्याय पंचायत स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुरमीत सिंह एवं सेवानिवृत्त शिक्षक निमाई चन्द्र माझी ने किया। प्रतियोगिताओं का संचालन जसौद मेहता ने किया।आयोजक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र कटियार एवं प्रतियोगिता प्रभारी कांता उपाध्याय ने अतिथियों और उपस्थित शिक्षकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। शिक्षक नेता खिलानंद अटवाल ने विद्यार्थियों को सामाजिक मूल्यों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। वहीं, सुरेश उप्रेती ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में तार्किक सोच, सहयोग और संचार कौशल का विकास होता है।महोत्सव में भाषण, मॉडल निर्माण एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिद्धा की प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता में गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज, नानकमत्ता की रमनदीप कौर प्रथम रहीं। क्विज प्रतियोगिता में गुरु नानक इंटर कॉलेज, नानकमत्ता के खेम चंद्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में हेमलता बिष्ट, कुंवर सिंह राणा, खजान सिंह, राधेश्याम, सुमनलता मंदोला एवं कृष्ण कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक समझ, तार्किक क्षमता एवं रचनात्मकता का विकास करना रहा।

0 Response to "नानकमत्ता । सिद्धा में न्याय पंचायत स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article