नानकमत्ता। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकदिवसीय शिविर एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना,
नानकमत्ता। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाई द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत एकदिवसीय शिविर एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वच्छता के महत्व को व्यवहार में उतारना तथा युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. मृत्युंजय शर्मा द्वारा किया गया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “स्वच्छता और नशामुक्ति, दोनों ही एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के आधार स्तंभ हैं। युवाओं को इन दोनों क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए।”एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवि जोशी ने युवाओं की भूमिका पर विशेष बल देते हुए कहा कि “नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। यदि युवा वर्ग इससे दूर रहकर जागरूकता फैलाने का संकल्प ले, तो एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।” उन्होंने स्वयंसेवकों से नशामुक्ति एवं स्वच्छता को व्यापक जन-अभियान बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्राचार्य प्रो. मृत्युंजय शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवि जोशी, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. राघवेन्द्र मिश्रा, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. निवेदिता अवस्थी, डॉ. भुवन चन्द्र जोशी, डॉ. चम्पा टम्टा, डॉ. शशि प्रकाश सिंह, डॉ. मंजुलता जोशी, डॉ गौरवेंद्र आर्य, डॉ. आशा गढ़िया, महेश कन्याल, राम जगदीश सिंह, विपिन थापा, सुनील कुमार, भावना राणा, छात्र संघ अध्यक्ष अतुल राणा, सचिव नीरज जोशी, उपाध्यक्ष निर्मल कौर, बेबी कौर, मोहम्मद ताबिश, कुलविंदर कौर, शगुन, स्नेहा, रश्मि राणा, निवेदिता मांझी, सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि जोशी द्वारा किया गया।
0 Response to "नानकमत्ता। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकदिवसीय शिविर एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें