नानकमत्ता । गिधौर के नशा तस्कर बलजीत पासवान को पुलिस ने 16.66 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा।
नानकमत्ता। नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी पुलिस ने नशा तस्कर को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बिसौटा चौकी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया हैं जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे से 16.66 ग्राम स्मैक बरामद हुई हैं, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलजीत पासवान पुत्र हरिन्दर पासवान निवासी ग्राम गिधौर, नानकमत्ता जिला उधमसिहनगर बताया है। गिरफ्तार आरोपी जे विरुद्ध पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीसी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया है। प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया की कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत में स्मैक ,हेरोइन तस्करी करने वाले व नशा बेचने वाले अपराधियों को चिन्हित कर नानकमत्ता पुलिस द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है, जो निरन्तर जारी रहेगी। पकडने वाली पुलिस टीम में पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक शंकर सिह बिष्ट, बिसौटा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवल किशोर, सिपाही प्रवीन गोस्वामी, सुरेश गिरी, मोहम्मद इमरान, श्याम सिह थापा शामिल हैं।
0 Response to "नानकमत्ता । गिधौर के नशा तस्कर बलजीत पासवान को पुलिस ने 16.66 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें