-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता । बहन के घर से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर बेरहमी से मारपीट कर‌ किया घायल ।

नानकमत्ता । बहन के घर से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर बेरहमी से मारपीट कर‌ किया घायल ।

डालय 112 पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती ।

आरोपियो ने घटना के दौरान युवक की मोटरसाइकिल छीनी।

नानकमत्ता । बीती रात बीमार बहन को देखकर अपने घर लौट रहे युवक को रास्ते में रोक कर कुछ लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायल युवक की मां ने पुलिस को लिखित तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है।
         मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर निवासी बलबीर कौर ने पुलिस को सौंप तहरीर में बताया है कि बीती रात समय करीब 11:00 बजे उसका पुत्र सुचपेनदर सिंह ग्राम खमरियां से अपनी बीमार बहन को देखकर घर लौट रहा था कि जब वह ग्राम सिद्धा में पहुंचा तो वहां ग्राम सिद्धा नवदियां निवासी कुछ लोगों ने पुत्र के साथ गाली गलौच कर विवाद कर दिया तभी उक्त को लोगों ने उसके पुत्र को पकडकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की तथा उक्त  हत्या करने की नियत से पुत्र के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससें उसके के सिर पर गंम्भीर चोटे तथा शरीर पर गुम चोटो के निशान आये है उक्त लोगों की मारपीट से  पुत्र का एक पैर भी टूट गया है। आरोप हैं की हमलावर खुद को स्मैक तस्कर बता रहे थी जिसने  घायल पुत्र को झूठे मुकदमें में फसाने की धमकियां भी दी है, किसी के द्वारा 112 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी गयी तो मौके पर पहुंची 112 पुलिस के द्वारा  घायल पुत्र को उपचार के लिए नानकमत्ता के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से हमें घटना की जानकारी हुई है। पुत्र की हालत गम्भीर होने पर उसे हायर सेन्टर के लिए रेफर किया गया है। आरोप है की हमलावरों ने उसके पुत्र की मोटरसाइकिल को भी छीन लिया है। पीड़िता द्वारा सौंप गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। इधर समाचार लिखे जाने तक मामले में अभियोग पंजीकृत नहीं हो पाया था।


0 Response to "नानकमत्ता । बहन के घर से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर बेरहमी से मारपीट कर‌ किया घायल ।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article