पकड़े गये दोनों आरोपियो के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर मय एक खोका कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, एक मोटर साईकिल की बरामद ।
घटना ने अनावरण को पांच पुलिस टीमों का किया गया था गठन।
नानकमत्ता (उधमसिंहनगर) बीते दिवस ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी सतनाम सिंह पुत्र चनरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी, घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे, पुलिस ने मृतक सतनाम सिंह के भाई ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी सोनू सिंह पुत्र चरनजीत सिंह की नामजद तहरीर पर कुलदीप सिंह उर्फ बन्टी पुत्र बूढ़ सिंह, लखविन्दर सिंह उर्फ लक्की पुत्र बूढ़ सिंह निवासीगण सिद्धानवदिया व हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी नागरा पुत्र दयाल सिंह निवासी ग्राम नौगजा कोतवाली नानकमत्ता, कोमल सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम विडौरा मझोला कोतवाली नानकमत्ता, तथा कमल सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी नौगजा कोतवाली नानकमत्ता, एवं रमनदीप कौर पत्नी कुलदीप सिंह उर्फ बंटी निवासी सिद्धानवदिया कोतवाली नानकमत्ता जिला ऊधमसिंहनगर के विरुद्ध अवैध तमंचे से लैस होकर, एक राय होकर उसके घर पर पथराव कर फायरिंग कर भाई सतनाम सिंह उम्र 35 वर्ष की गोली मारकर हत्या करने का धारा 103(3)/3(5) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया था।
सोमवार को हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने बताया की घटना के अनावरण में लगी पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, एवं सुरागरसी के आधार पर हत्या के नामजद आरोपी कुलदीप सिह उर्फ बंटी , व उसके साथी हरप्रीत सिह उर्फ हैप्पी को ग्राम मटिहा बार्डर से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान आरोपी कुलदीप सिह उर्फ बंटी के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर मय एक खोका कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, एक मोटर साईकिल बरामद हुई है। फरार अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को गठित टीमो द्वारा दबिशे जारी है। पुलिस टीम में कोतवाली निरीक्षक शंकर सिह बिष्ट, उप निरीक्षक राजेन्द्र पंत,उप निरीक्षक मनोज जोशी, उप निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कोहली, अशोक काण्डपाल, उप निरीक्षक नवल किशोर, मुख्य आरक्षी रघुनाथा गोस्वामी, मोहम्मद इमरान, सिपाही श्याम सिह थापा, नवीन जोशी शामिल हैं।
पकडे गये दोनों हत्यारोपिओ का आपराधिक इतिहास ।
नानकमत्ता । मृतक सतनाम सिंह की हत्या करने वाले कुलदीप सिंह उर्फ बंटी पुत्र स्व: बूढ सिंह निवासी ग्राम सिद्धानवदिया के विरुद्ध मुकदमा धारा 59/26 धारा 137(2),64/115(2)351(2)/127(2) बीएनएस व 5/6 पोक्सो अधिनियम दर्ज हैं। जबकि दुसरे अपराधी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र दयाल सिह निवासी नौंगजा नानकमत्ता के विरुद्ध मुकदमा अपराध 185/26 धारा 115(2)/191(2)/352/3(5)/61(2) बीएनएस- थाना खटीमा 187/26 धारा 109(1)/351(3)/352/3)5)/61(2) बीएनएस- थाना खटीमा दर्ज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने किया घटना स्थल का निरीक्षण ।
नानकमत्ता । बीते दिवस कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिद्धा नवदिया में हुई सतनाम सिंह की हत्या काण्ड के दो आरोपियो के पकडे जाने के बाद घटना का अनावरण के पश्चात जनपद उधमसिंहनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस के साथ ग्राम सिद्धा नवदिया पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षक किया तथा पिडित परिवार से घटना के संबध में जानकारी ली,उन्होंने पुलिस को सख़्त निर्देश में कहा हैं की पुलिस फरार आरोपियो को भी तत्काल गिरफ्तार करे।
0 Response to "नानकमत्ता। कोतवाली पुलिस ने सतनाम सिंह के दो हत्या आरोपियो को किया गिरफ्तार ।"
एक टिप्पणी भेजें