रुद्रपुर ।एसएसपी अजय गणपति ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।
रुद्रपुर(उधमसिंहनगर) समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद पुलिस जवानों को ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में शहीद स्थल पर श्रद्धापूर्वक नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
वुधवार को जनपद उधमसिंहनगर नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद पुलिस जवानों को पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित शहीद स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान ऊधमसिंहनगर पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Response to "रुद्रपुर ।एसएसपी अजय गणपति ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।"
एक टिप्पणी भेजें