किराना व्यापारी राजेंद्र गोयल सहित तीन लोगो का पुलिस ने काटा नगद चालान : जुर्माना वसूला।
राजीव कुमार सक्सेना।
नानकमत्ता: कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने एक किराना व्यापारी सहित तीन लोगों का नगद चालान कर जुर्माना वसूल किया।
शुक्रवार को उप निरीक्षक धर्मेंद्र आर्य पुलिस टीम के साथ नगर गश्त पर थे। जब वे पुलिस टीम के साथ नगर के गुरुद्वारा मार्ग पर पहुंचे तो यहां स्थित किराना स्वामी राजेंद्र गोयल पुत्र रहतू लाल को कोविड-19 नियमों का उलंघन. करता पाए जाने पर किराना व्यापारी का नगद चालान कर जुर्माना वसूल किया । इधर पुलिस ने नगर के खटीमा मार्ग पर मोटरसाइकिल मैकेनिक मनोज वर्मा पुत्र नन्दू वर्मा, व मन्जीत सिंह का नियमों के उल्लंघन करने पर नगद चालान कर जुर्माना वसूल किया। पुलिस ने कहा की कोविड-19 के चलते शासन प्रशासन द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन का अनुपालन न करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
0 Response to "किराना व्यापारी राजेंद्र गोयल सहित तीन लोगो का पुलिस ने काटा नगद चालान : जुर्माना वसूला। "
एक टिप्पणी भेजें