-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

उप निरीक्षक बुधानी ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दर्जनभर से अधिक वाहनों को सीज किया।

उप निरीक्षक बुधानी ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दर्जनभर से अधिक वाहनों को सीज किया।

 राजीव कुमार सक्सेना।

नानकमत्ता : कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए वाहनों को सीज कर दिया। वही चार लोगो के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है।  

     गुरुवार को पुलिस ने दोपहर बारह बजे के बाद कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दर्जनभर से अधिक वाहन चालकों के दुपहिया वाहन जप्त कर लिए। पकड़े गए वाहनों को पुलिस ने सीज की कार्रवाई की  वही पुलिस ने चार लोगो के विरुद्ध अभियोग भी दर्ज किया है। कर्फ्यू के दौरान पुलिस गश्त पर निकले उप निरीक्षक नवीन  बुधनी ने कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर वाहन लेकर घूमने वाले एक दर्जन से अधिक दुपहिया वाहन चालकों के वाहनों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया। वही पुलिस ने चार लोगो के अभियोग दर्ज किया है। उप निरीक्षक नवीन बुधानी ने चेताया की कोविड-19 कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



0 Response to "उप निरीक्षक बुधानी ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दर्जनभर से अधिक वाहनों को सीज किया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article