-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

पीड़ितों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे थाना अध्यक्ष लोगों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं।

पीड़ितों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे थाना अध्यक्ष लोगों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं।

 

राजीव कुमार सक्सेना।

नानकमत्ता:- मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी है हम वतन है ,हिंदोस्तां हमारा इसी स्लोगन के साथ मानवीय सेवा धर्म के साथ थाना नानकमत्ता में खाकी बिना किसी भेदभाव के अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वाह कर रही है।  संक्रमित व्यक्तियों को निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा रहे थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट  लोगो के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं। जिनके द्वारा अब तक कई संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर इलाज के  निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराते हुए उन्हें वाहन व्यवस्था कर उपचार हेतु हायर सेंटर भिजवाया जा चुका है। 

         गुरुवार को थाना कमलेश भट्ट ने  सितारगंज निवासी बूटा सिंह पुत्र छिंदा सिंह तथा कुटरा खटीमा निवासी ललित सिंह भंडारी पुत्र कैलाश सिंह  को  थाने से  निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराये गये । थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने कहा की  नानकमत्ता पुलिस  इस संकट के समय में आम जन के साथ है। पीडित को उपचार के आभाव में दम ना तोडना पडे इसके लिए पुलिस अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा की जब तक संक्रमण का खतरा टल नहीं जाता तब तक लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए। मास्क का प्रयोग करें। तथा घरों में सुरक्षित रहें। थानाध्यक्ष द्वारा इससे पूर्व भी पीड़ितों को थाने से निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर तथा वाहन की व्यवस्था कर उन्हें उपचार हेतु हायर सेंटर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। जिसके चलते थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट की लोगों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

0 Response to "पीड़ितों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे थाना अध्यक्ष लोगों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article