-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नगर पंचायत अधिकारी को युवक ने सौंपा शिकायती पत्र।

नगर पंचायत अधिकारी को युवक ने सौंपा शिकायती पत्र।



पर्यावरण मित्रों पर लगाया सफाई में लापरवाही का आरोप।

राजीव कुमार सक्सेना।

नानकमत्ता:-  लोगो द्वारा सिंचाई विभाग की नहर में फैकी गयी घरों की गन्दगी की सफाई कराने की  मांग को लेकर नगर पंचायत की  अधिशासी अधिकारी को  नगरवासी द्वारा शिकायती दिया गया है। वही पत्र में पर्यावरण मित्रों पर सफाई न करने का  आरोप लगाया है।



      नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी निखिल मित्तल पुत्र सतनारायण मित्तल ने नानकमत्ता की नगर पंचायत अधिकारी सरोज गौतम को लिखित शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि नगर के गुरुद्वारा मार्ग पर स्थित सिंचाई विभाग की नहर में लोगों द्वारा घरों का कचरा फेंक कर नहर को पाट दिया गया है। वही आरोप है कि पर्यावरण मित्रों द्वारा झाड़ू ना लगाने से यहां गंदगी फैल रही है जिससे कोरोना महामारी के चलते संक्रामक रोगों का खतरा बना हुआ है आरोप है कि इस मार्ग पर पर्यावरण मित्रों द्वारा झाड़ू ना लगाने से कूड़ा करकट जमा हो रहा है। जिसे साफ कराये जाने की मांग की है।  इधर बता दे की सिंचाई विभाग द्वारा लंबे समय से नहरों की सफाई न कराए जाने के चलते नहरों में  झाड़ियां उग आई है।  परन्तु सम्बंधित विभाग के कानों में जूह तक नहीं रेग रही है।



0 Response to "नगर पंचायत अधिकारी को युवक ने सौंपा शिकायती पत्र। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article