
नानकमत्ता: पुलिस ने 5.55 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी दबोचा।
राजीव कुमार सक्सेना।नानकमत्ता: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
बुधवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी एक व्यक्ति मादक पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मछली झाला से ग्राम बिसौटा को जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे गुलाबी रंग की पन्नी से 5.55 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी का चालान कर उसे न्यायालय में पेश किया। टीम में थाना अध्यक्ष योगेश कुमार, उप निरीक्षक नवीन वुधानी, सिपाही प्रकाश आर्य, शेखर बुदियाल, सुरेन्द्र सिंह शामिल है।
0 Response to "नानकमत्ता: पुलिस ने 5.55 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी दबोचा।"
एक टिप्पणी भेजें