
नानकमत्ता: धार्मिक डेरा कारसेवा के जत्थेदार बाबा कश्मीर सिंह का हृदय गति रुकने से निधन।
धार्मिक डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह ने किया शोक व्यक्त ।
राजीव कुमार सक्सेना।
नानकमत्ता: धार्मिक डेरा कार सेवा में कई वर्षों से सेवा कर रहे जत्थेदार बाबा कश्मीर सिंह का बुधवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया।वे 85 वर्ष के थे। बतौर फोरमैन के रुप में उन्होंने धार्मिक डेरा कार सेवा में सेवा का कार्य किया। वर्ष 1974 से धार्मिक डेरा कार सेवा में सेवा कर रहे जत्थेदार बाबा कश्मीर सिंह के निधन पर धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह ,सेवादार दिलवाग सिंह, दारा सिंह , शेर सिंह, आदि ने शोक व्यक्त किया । जत्थेदार बाबा कश्मीर सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार इनके पैतृक गांव असंध करनाल पंजाब ले जाया जायेगा।
0 Response to "नानकमत्ता: धार्मिक डेरा कारसेवा के जत्थेदार बाबा कश्मीर सिंह का हृदय गति रुकने से निधन।"
एक टिप्पणी भेजें