-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता: उप निरीक्षक मंजू पंवार ने लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले आठ व्यापारियों का चालान कर नगद जुर्माना वसूला।

नानकमत्ता: उप निरीक्षक मंजू पंवार ने लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले आठ व्यापारियों का चालान कर नगद जुर्माना वसूला।

 

राजीव कुमार सक्सेना। 

नानकमत्ता: दुकान खोल कर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों का पुलिस ने नगद चालान कर जुर्माना वसूल किया। 
        रविवार को पुलिस वाहन से गश्त को निकली थाने की  तेजतर्रार उप निरीक्षक मंजू पंवार ने नगर में कुछ व्यापारियों को दुकान खोलकर दुकानदारी करते पकडा , उप निरीक्षक मंजू पंवार ने बताया की नानकमत्ता के गुरुद्वारा मार्ग पर अनिल रस्तोगी पुत्र सुन्‍दर लाल निवासी नानकमत्ता, खटीमा मार्ग पर अरविन्द कुमार रस्तोगी पुत्र सुधीर रस्तोगी, व पलविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह बिडौरी , चरण सिंह पुत्र भजन सिंह, विनय कुमार पवन कुमार बिजली कॉलोनी नानकमत्ता, अरुण गोयल पुत्र मनोहर लाल, गीता जोशी, बलवीर सिंह पुत्र सोहन सिंह अपनी अपनी दुकान  खोलकर कोविड-19 लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे थे । जिनका लॉकडाउन उल्लंघन करने पर 500 - 500 रुपयों का नगद चालान कर जुर्माना वसूल किया गया ।

0 Response to "नानकमत्ता: उप निरीक्षक मंजू पंवार ने लॉकडाउन उल्लंघन करने वाले आठ व्यापारियों का चालान कर नगद जुर्माना वसूला।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article