-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

बहन को ससुराल छोड़ने गए फौजी भाई पर ससुरालियों व देवर ने किया प्राणघातक हमला।

बहन को ससुराल छोड़ने गए फौजी भाई पर ससुरालियों व देवर ने किया प्राणघातक हमला।

राजीव कुमार सक्सेना।

नानकमत्ता: बहन को ससुराल छोड़ने गए फौजी भाई पर बहन के देवर व ससुराल के लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। घायल फौजी ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को नामजद तहरीर सौंपकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत नहीं हो पाया था।
         ‌   थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दहला निवासी सतपाल सिंह पुत्र गुरमीत सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह फौज से छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ है। 25 जून को उसकी बहन ग्राम वधैया अपनी ससुराल से उससे मिलने ग्राम दहलाआई थी। शाम होने पर बहन ने अपने फौजी भाई से कहा कि वह उसे ससुराल ग्राम वधैया छोड़ दे। बहन के कहने पर फौजी जब उसे ससुराल छोड़ने गया तो वहां बहन के सास ससुर तथा उसका देवर बहन के साथ गाली गलौज करने लगे फौजी के समझाने पर बहन के देवर ने पीड़ित फौजी पर धारदार तलवार से हमला कर उसे घायल कर दिया पीड़ित फौजी को घायल हालत में सरकारी चिकित्सालय ले जाया गया। पीड़ित ने बहन के देवर तथा उसके सास ससुर के विरुद्ध पुलिस को तहरीर सौंप कर कारवाई करने की मांग की है। इधर समाचार लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा सौंपी गई तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत नहीं हो पाया था।

0 Response to "बहन को ससुराल छोड़ने गए फौजी भाई पर ससुरालियों व देवर ने किया प्राणघातक हमला। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article