नानकमत्ता: रुद्रपुर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने हरमंदिर साहिब दरबार में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया।
राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता: रुद्रपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों संग गुरुद्वारा में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया। जिन्हें गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
रविवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे रुद्रपुर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ श्री हरमंदिर साहिब दरबार में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्हें गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने उनके साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे नानकमत्ता प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह खिंडा से आगामी व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर चर्चा की। इस मौके पर रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, कोषाध्यक्ष जसपाल सिंह खिंडा मनोज छाबडा सहित आदि मौजूद थे ।
0 Response to " नानकमत्ता: रुद्रपुर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने हरमंदिर साहिब दरबार में माथा टेक प्रसाद ग्रहण किया। "
एक टिप्पणी भेजें