
नानकमत्ता : सफाई कर्मचारी संघ का गठन ओंमकार बने अध्यक्ष, सागर महासचिव नियुक्त हुए ।
राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता: देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में नगर में सफाई कर्मचारी संघ का गठन किया गया।
रविवार को नगर के वार्ड नंबर 3 निवासी सोनू के आवास पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कल्लू चरण की मौजूदगी में नगर के सफाई कर्मचारी संघ का गठन किया गया। जिसमें सफाई कर्मचारी ओंमकार को सफाई कर्मचारी संघ का अध्यक्ष तथा सागर को महासचिव राधेश्याम को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान विनोद कुमार सूरज बाल्मीकि अरुण कुमार, सूरज कुमार ,चंद्रपाल ,सोनू बाल्मीकि ,सोनू कुमार ,धर्मेंद्र ,धीरज ,सनी ,बीरबल ,विजयपाल ,संजीत कुमार ,प्रकाश ,सुरेश, प्रदीप ,अर्जुन ,सुखबीर ,अरुण ,रवि, सोनू आदि मौजूद थे
0 Response to "नानकमत्ता : सफाई कर्मचारी संघ का गठन ओंमकार बने अध्यक्ष, सागर महासचिव नियुक्त हुए ।"
एक टिप्पणी भेजें