-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

पढ़िए : ग्रामीण ने सौंपा शिकायती पत्र, आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का लगाया आरोप।

पढ़िए : ग्रामीण ने सौंपा शिकायती पत्र, आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का लगाया आरोप।

संदीप बिष्ट 

सितारगंज: आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर   मांगी जा रही सुविधा शुल्क की शिकायत ग्रामीण ने प्रदेश के मुख्यमन्त्री ,जिला अधिकारी, व उप जिला अधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर की है। ग्रामीण की शिकायत पर उप जिला अधिकारी द्वारा संज्ञान लिया जा रहा है।
          सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम थारु तिसौर निवासी सूरज राना ने  प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित उधम सिंह नगर के जिला अधिकारी एवं सितारगंज के उप जिला अधिकारी  को लिखित शिकायत की प्रार्थना पत्र देकर पत्र में आरोप लगाया है कि उसके द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया गया था। आय प्रमाण पत्र पर राजस्व उपनिरीक्षक की रिपोर्ट लगनी थी। जब वह संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक के कार्यालय में गया तो वहां मौजूद दो लोगों द्वारा उससे आय प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की गई है। जबकि मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक मौजूद नहीं थे। इधर मामला उप जिला अधिकारी तुषार सैनी के संज्ञान में आने पर उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कराते हुए सत्यता सामने आने पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
          


   

1 Response to "पढ़िए : ग्रामीण ने सौंपा शिकायती पत्र, आय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का लगाया आरोप।"

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article