देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने सौंपा राज्यपाल को त्यागपत्र।
राजीव कुमार सक्सेना
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से भेंट कर मुख्यमंत्री धामी ने पद से त्याग पत्र सौंप दिया है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफ़ा राज्यपाल ने स्वीकार किया । राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। वही सूत्र बता रहे है कि नई सरकार के मुखिया के लिए कुछ नाम चर्चा में आ रहे है। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, के नाम के साथ साथ सतपाल महाराज तथा केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट के नाम की चर्चाएँ है। जबकि विधायकों में से ही मुख्यमंत्री पद पर नाम तय किए जाने की संभावना है। जिसको लेकर मंथन किया जा रहा है।
0 Response to "देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने सौंपा राज्यपाल को त्यागपत्र।"
एक टिप्पणी भेजें