-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

पढ़िए: गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दरबार साहिब में माथा टेका।

पढ़िए: गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दरबार साहिब में माथा टेका।

राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता: इतिहास साक्षी हैं की गुरुओं ने हमारे लिए त्याग तथा अपने प्राणो  का बलिदान दिया हैं ,गुरुओं की इस पावन भूमी को नमन है। यह बात नानकमत्ता साहिब पहुंचे प्रदेश के मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने धार्मिक डेरा कार सेवा में बाबा हरवंश सिंह बाबा,  टहल सिंह, बाबा फौजा सिंह की बरसी पर रखे गए 93 लड़ियो के श्री अखंड पाठ साहिब के भोग में शिरकत करने के दौरान अपने संबोधन में कही। 

रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के श्री हरीमंदिर साहिब दरबार में शीश नवाया तथा पवित्र पीपल साहिब परिक्रमा कर प्रदेश की उन्नति के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री धामी को गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से स्मृति चिन्ह एवं सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। 

तदोपरांत वे धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंचे। धार्मिक डेरा कार सेवा में बाबा हरबंस सिंह, बाबा टहल सिंह बाबा फौजा सिंह की बरसी पर रखे गए 93 लडियो के श्री अखंड पाठ साहिब के भोग में शामिल होकर दरबार साहिब में माथा टेका। तथा धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह से भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने गुरुओं को नमन करते हुए कहा कि गुरुओं ने हमें सत्य एवं सही का मार्ग दिखाने का कार्य किया है उन्होंने हमारी रक्षा सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान भी दिया है। गुरुओं की इस पावन धरती को नमन है। उन्होंने नानकमत्ता का नाम नानकमत्ता साहिब रखने की घोषणा भी की। 

प्रदेश के मुखिया कि यहां मौजूदगी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ ही जगह जगह पुलिस बल मुस्तैद रहा। वहीं जिला अधिकारी युगल किशोर पन्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी मौजूद रहे। यहां पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान हरबंस सिंह चुघ, महासचिव अमरजीत सिंह, किसान आयोग के सदस्य जगजीत सिंह, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, सोनी सिंह, सहित आदि लोग मौजूद रहे।


                                         
नानकमत्ता पर्वतीय उत्थान समिति ने सौंपा पुष्कर सिंह धामी को मांग पत्र।
नानकमत्ता: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नानकमत्ता पहुंचने पर नानकमत्ता पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें मांग पत्र देते हुए बताया है कि पर्यटक आवास गृह नानकमत्ता के समीप पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति के भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है बताया कि भवन निर्माण को शासन स्तर पर 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। बताया कि भवन निर्माण में जगह पर्याप्त ना होने के कारण केवल एक हाल का निर्माण ही हो पा रहा है। जोकि सर्व समाज एवं जन भावना तथा आवश्यकता अनुरूप काफी छोटा है। मांग की है कि भवन निर्माण के लिए पर्याप्त जगह मुहैया कराई जाए ताकि भवन के साथ-साथ यहां सुलभ शौचालय अतिथि भवन बनाया जा सके। समिति ने निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए की धनराशि की मांग भी की है। 


0 Response to "पढ़िए: गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दरबार साहिब में माथा टेका।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article