नानकमत्ता: नगर पंचायत नानकमत्ता ने दहला मार्ग पर लगावाए व्यायाम साधन ।
राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता: नगर पंचायत की पहल से व्यायाम को लगाए गए साधनों का लोगों को लाभ मिलेगा तथा लोग व्यायाम कर खुद को फिट रख सकेंगे।
गुरुवार को नगर पंचायत चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना ने यहां सभासद पति ओम प्रकाश चौरसिया के साथ नगर के दहला मार्ग पर स्थित सरकारी भूमि पर नगर पंचायत स्तर से लगाए गए व्यायाम के साधनों का निरीक्षण किया। चेयरमैन टुरना ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा लोगों को व्यायाम की सुविधा मुहैया कराने के लिए यहां करीब डेढ़ लाख की लागत से व्यायाम के साधनों को स्थापित किया गया है ताकि यहां आस-पास के लोगों को व्यायाम की सुविधा का लाभ मिल सके । यहां लगे व्यायाम साधनों का इस्तेमाल कर लो अपने शरीर को फिट रख सकेंगे।
0 Response to "नानकमत्ता: नगर पंचायत नानकमत्ता ने दहला मार्ग पर लगावाए व्यायाम साधन ।"
एक टिप्पणी भेजें