देहरादून: पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार ने उधम सिंह नगर के उप निरीक्षक कमलेश भट्ट को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्टता पदक से नवाजा।
राजीव कुमार सक्सेना
देहरादून: वर्दी में अपने कर्तव्य एवं निष्ठा का निर्वाहन करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने पर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से चयनित पुलिस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री पदक से नवाजा गया है।
सोमवार को प्रदेश के राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में अन्वेषण उत्कृष्टता के लिय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्कृष्टता पदक' से जनपद उधम सिंह नगर के उप निरीक्षक कमलेश भट्ट, नवाजा है। बता दे की केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा उत्कृष्टता पदक से प्रदेश के जनपद चंपावत तथा जनपद हरिद्वार के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा पुलिस मुख्यालय देहरादून में दिया गया है।

0 Response to "देहरादून: पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार ने उधम सिंह नगर के उप निरीक्षक कमलेश भट्ट को केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्टता पदक से नवाजा।"
एक टिप्पणी भेजें