-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

पढ़िए : नानकमत्ता पुलिस ने सात माह से वांछित बीस हजार के इनामी को उत्तर प्रदेश से दबोचा।

पढ़िए : नानकमत्ता पुलिस ने सात माह से वांछित बीस हजार के इनामी को उत्तर प्रदेश से दबोचा।

राजीव कुमार सक्सेना ।

साथी गुरमुख के साथ मिलकर  12 मई 2022 को गुरूद्वारा नानकमत्ता के पास से मोटरसाइकिल की थी चोरी।

नानकमत्ता: लंबे समय से वांछित चल रहे इनामी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। 
          शनिवार को थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने जानकारी देते हुए बताया की वांछित व ईनामी आरोपियों की धरपकड़ को चलाये गये अभियान के तहत उच्च अधिकारियों के निर्देशन में  पुलिस टीम ने बीते शुक्रवार को थाने में धारा 379/411 अभियोग  में वांछित  चल रहे आरोपी अंकुश उर्फ अंकली पुत्र जगदीश कुमार चौधरी निवासी ग्राम कम्बोजनगर, थाना हजारा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश को कम्बोजनगर से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि आरोपी ने अपने साथी  गुरमुख के साथ मिलकर  12 मई 2022 को गुरूद्वारा नानकमत्ता के पास से मोटरसाइकिल चोरी की  थी। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी गुरमुख को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। जबकि आरोपी अंकुश उर्फ अंकली पुत्र जगदीश कुमार चौधरी  विगत सात  महिनों से लगातार फरार चल रहा था। जिसपर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा बीस हजार का ईनाम घोषित किया था। बताया की अंकुश उर्फ अंकली पुत्र जगदीश कुमार चौधरी पर थाना हजारा में भी तीन अभियोग पंजीकृतहैं। पकड़े गए आरोपी का चालन घर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। पकडने वाली पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष  देवेन्द्र गौरव, उप निरीक्षक दरबान सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, शंकर सिंह बिष्ट,सिपाही प्रकाश आर्या, विक्रम सिंह शामिल हैं।

0 Response to "पढ़िए : नानकमत्ता पुलिस ने सात माह से वांछित बीस हजार के इनामी को उत्तर प्रदेश से दबोचा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article