-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर  में ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी ने चार उप निरीक्षको को लाइन हाजिर किया।

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी ने चार उप निरीक्षको को लाइन हाजिर किया।

राजीव कुमार सक्सेना

रुद्रपुर: जनपद उधम सिंह नगर के चार उप निरीक्षकों को ड्यूटी में लापरवाही पर जिले के पुलिस कप्तान ने लाइन हाजिर किया है।
        सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल कुमायूं रेंज  द्वारा काशीपुर सर्किल का ओ आर लिया गया। जिसमें उपनिरीक्षक नवीन बुधानी, सुप्रिया नेगी, संतोष देवरानी व सुभाष जोशी अनुपस्थित रहे। जिस पर जनपद उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ मंजुनाथ टी सी ने ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर चारों उपनिरीक्षकों नवीन बुधानी, सुप्रिया नेगी, संतोष देवरानी व सुभाष जोशी को लाईन हाज़िर किया  है। एसेसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अनुशासन हीनता किसी भी कीमत में  बर्दाश्त नहीं की जायेगी ।

0 Response to "रुद्रपुर: उधम सिंह नगर में ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी ने चार उप निरीक्षको को लाइन हाजिर किया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article