-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता: भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अयोजित मां पूर्णागिरी स्वास्थ्य चेतना यात्रा का समापन।

नानकमत्ता: भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अयोजित मां पूर्णागिरी स्वास्थ्य चेतना यात्रा का समापन।

राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता:  नगर के बाबा टहल सिंह चैरिटेबल अस्पताल नानकमत्ता साहिब में भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अयोजित मां पूर्णागिरी स्वास्थ्य चेतना यात्रा का समापन किया गया। 


          सोमवार को नगर के बाबा टहल सिंह चैरिटेबल अस्पताल नानकमत्ता साहिब में भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अयोजित मां पूर्णागिरी स्वास्थ्य चेतना यात्रा का नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, सेवा भारती व अन्य सेवा संगठनों के द्वारा आयोजित मां पूर्णागिरी स्वास्थ्य चेतना यात्रा,  टनकपुर, बनबसा, खटीमा, सुखीढंगा, लोहाघाट और चंपावत मे पिछले दो दिनों से सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार हो रहे निशुल्क चिकित्सा एवं डेंटल कैंपों का आज समापन किया गया।  जिसमें एम्स  ऋषिकेश, व  सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जॉली ग्रांट, गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, सीमा डेन्टल कॉलेज एवम् हॉस्पिटल ऋषिकेश, तथा रुद्रपुर और हल्द्वानी के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा एवं डेंटल कैंपों का आयोजन किया गया, जिसने स्वस्थ्य परीक्षण के साथ साथ निशुल्क दवाईयां भी बांटी गई। सीमावर्ती क्षेत्रों में कुल 21 कैंपों  में  63 चिकित्सकों ने कुल 5300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसने मुख्य रुप से हाइपरटेंशन, मधुमेह, कमर दर्द, घुटनों में दर्द, सांस फुलना, खून की कमी, नाक कान गले स्किन इन्फेक्शन, सर दर्द व आंखों से सम्बन्धित मरीज मुख्य रुप से थे। समापन में चंपावत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी  नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के प्रांत अध्यक्ष डॉ ओपी महाजन, संरक्षक डॉ. नीलाम्भर भट्ट, डॉ.  विनोद कुमार सिंह सचिव एन एम ओ उत्तराखंड, विभाग कार्यवाह नैनीताल  रमेश जी, गुरुवक्त सिंह   दिलबाग सिंह , जत्था सिंह ,मनिंदर सिंह ,अमृत कौर, सुभाष चंद्र यादव, सीता मेहता , ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, हरदेव सिंह, चरणजीत राणा सचिन अग्रवाल ,विनोद तिवारी,व  व अन्य वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।

0 Response to "नानकमत्ता: भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अयोजित मां पूर्णागिरी स्वास्थ्य चेतना यात्रा का समापन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article