-->

 समाचार एवं विज्ञापन के लिए पढ़ते रहिए उत्तराखंड की चिंगारी 

नानकमत्ता: उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) राजपाल सिंह को ग्राम प्रधान संघ ने सौंपा ज्ञापन।

नानकमत्ता: उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) राजपाल सिंह को ग्राम प्रधान संघ ने सौंपा ज्ञापन।

राजस्व विभाग द्वारा पात्र व्यक्ति की आवास चौहद्दी तस्दीक ना करने का लगाया आरोप, उप जिला अधिकारी ने उप तहसील पहुंचकर अभिलेखों का किया निरीक्षण।


राजीव कुमार सक्सेना

नानकमत्ता: राजस्व विभाग द्वारा किसी भी तरह की आवास भूमि चौहद्दी तैयार नहीं करने से नाराज प्रधान संघ ने किसान आयोग के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है।
बुधवार को ग्राम प्रधान संघ द्वारा उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) राजपाल सिंह को ज्ञापन सौंप कर बताया  कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) के लिए चयनित लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए विकास खंड को निर्देशित किया गया है। जिस पर  विकासखंड द्वारा लाभार्थियों से भूमि खतौनी व आवास भूमि चौहद्दी की मांग की जा रही है। लेकिन राजस्व विभाग द्वारा किसी भी तरह की आवास भूमि चौहद्दी तैयार नहीं की जा रही है। जिस कारण पत्रों को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इधर उप तहसील नानकमत्ता पहुंचे सितारगंज के उप जिला अधिकारी तुषार सैनी ने अभिलेखों की जांच की इसी दौरान, उप तहसील पहुंचे उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष (दर्ज मंत्री) राजपाल सिंह ने उप जिला अधिकारी तुषार सैनी को प्रधान संघ द्वारा सौंप गए ज्ञापन में की गई मांग के संबंध में जानकारी दी, तथा मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। दर्जा मंत्री राजपाल सिंह ने बताया कि इससे पूर्व भी एक किसान द्वारा उप तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो पर दाखिल खारिज के नाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है इसके संबंध में उनके द्वारा जिला अधिकारी उधम सिंह नगर को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं । दर्जा मंत्री राजपाल सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार पत्रों को हर संभव विकास की योजनाओं का लाभ पहुंच रही है। ऐसे में बाधा उत्पन्न होने पर मामला सरकार के समक्ष रखा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ,महेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजकुमार, गुरमीत सिंह, भास्कर संभल आदि मौजूद थे।

                        
मुख्यमंत्री के समक्ष रखूगा राजस्व विभाग द्वारा आवास भूमि की चौहद्दी तैयार नहीं किए जाने का मामला : राजपाल सिंह 
नानकमत्ता : सरकार द्वारा आम जनता तक पहुंचाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ में बाधक बनने वाले लापरवाह कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा  आवास भूमि चौहद्दी तैयार नहीं किए जाने का मामला 15 सितंबर को नानकमत्ता साहिब पहुंच रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा जाएगा। 

                           सरदार राजपाल सिंह
                उपाध्यक्ष उत्तराखंड किसान आयोग

0 Response to "नानकमत्ता: उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) राजपाल सिंह को ग्राम प्रधान संघ ने सौंपा ज्ञापन। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article