
नानकमत्ता:पूर्व सभासद सुखलाल सिंह फिर लड़ेगे चुनाव, नगर में बदलते दिख रहे चुनावी समीकरण ।
राजीव कुमार सक्सेना
नानकमत्ता: निकाय चुनाव की तरीख भले ही सरकार द्वारा अभी मुकर्रम नहीं की गयी हो लेकिन यहां नानकमत्ता सीट पर होने वाले निकाय चुनाव के लिए समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। चुनाव लडने वालो में सभासद से चेयरमैन पद के लिए लम्बी कतार दिखाई पड़ने लगी हैं,
बता दे की नगर निकाय चुनाव को लेकर यहां किस वर्ग की सीट आयेगी इसी कशमश में चुनाव लडने की मंशा रखने वाले खुलकर अपना प्रचार प्रसार नहीं कर पा रहे हैं। जिन्हें आपने माफिक सीट ना आने का डर भी सता रहा है। गौरतलब रहे की आगामी नगर निकाये चुनाव में यहां पिछले चुनाव की आपेक्षा इस वार छह हजार आठ सौ अस्सी मतदाता अपने अपने मत अधिकार का प्रयोग करेंगे, यहा निकाय में जाति वर्ग की बात की जाये तो जनजाति व पिछडा वर्ग के लोगों की सख्या के अधिक होने से इंकार नहीं किया जा सकता है, इसी के आकलन को माना जाये तो इस वार नानकमत्ता निकाय चुनाव में जानजाति के लिए इस वार चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता हैं, जाति वर्ग के हिसाब से यहां जनजाति की सख्या बाहुल्य मानी जाती है। जिनका पिछले दस वर्षों से जनजाति से विधायक रहे डा. प्रेम सिंह राना द्वारा नेतृत्व किया जा रहा हैं, इस वार के निकाय चुनाव में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय विधायक रहे प्रेम सिंह राना की अहम भूमिका होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
पूर्व में सभासद रहे सुखलाल सिंह फिर लड़ेगे चुनाव।
नानकमत्ता: पिछले निकाय चुनाव में नगर के वार्ड नम्बर तीन से निर्दलीय प्रत्याशी का भारी मतों से चुनाव जीते सुखलाल सिंह इस बार भी वार्ड नंबर तीन से सभासद पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। सुखलाल सिंह का चुनाव मैदान में आना और इस वार भाजपा से चुनाव लडने को लेकर चर्चाओं का बाजार खासा गर्म दिखाई दे रहा है। अलबत्ता सुखलाल सिंह का चुनाव लडने का एलान से लोगों में खासी खलबली का माहौल पैदा किए हुए हैं।
0 Response to "नानकमत्ता:पूर्व सभासद सुखलाल सिंह फिर लड़ेगे चुनाव, नगर में बदलते दिख रहे चुनावी समीकरण ।"
एक टिप्पणी भेजें