नानकमत्ता।भारतीय सेना में 31 अग्नि वीरों के चयन पर किया उनका सम्मान ।
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट के नाती सक्षम का अग्नि वीर में हुआ चयन।
नानकमत्ता। क्षेत्र से भारतीय सेना के लिए अग्नि वीर के रूप में भर्ती हुऐ 31 युवाओं का चयन होने पर उनका पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट, तथा ट्रेनर हसीबुलद्वारा पदभार ग्रहण करने से पहले विदाई सम्मान किया गया।
शनिवार को नानकमत्ता क्षेत्र के विभिन्न गांव से 31 युवाओं का अग्नि वीर भारतीय सेवा के लिए चयन होने पर उनका सम्मान कर उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष सेवानिवृत्ति फौजी धर्म सिंह बिष्ट ने अग्नि वीर में चयन हुए सभी युवाओं को फौजी के कर्तव्य की जानकारी दी तथा लगन व निष्ठा से देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। नानकमत्ता क्षेत्र के युवाओं को फौजी की तैयारी करने वाले ट्रेनर हसीबुल कहां की सभी को निष्ठा व पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करना है ताकि देश व समाज को गर्व महसूस हो। बता दें कि पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष धर्म सिंह बिष्ट के दादा एवं उनके पिता भी फौज में पर रहे, तथा वर्तमान में उनका पुत्र फौज में अपनी ड्यूटी कर रहा है, अब अग्नि वीर के लिए उनके नाती सक्षम बिष्ट का भी चयन हुआ है, हर्ष व्यक्त करते हुए धर्म सिंह बिष्ट ने बताया कि उनकी पांचवीं पीढ़ी देश सेवा के लिए चुनी गयी है।
0 Response to "नानकमत्ता।भारतीय सेना में 31 अग्नि वीरों के चयन पर किया उनका सम्मान ।"
एक टिप्पणी भेजें